फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   state government enjoying illegal mining

अवैध खनन में सरकार मस्त : निशंक

Fri, 08 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 08 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
state government enjoying illegal mining
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए - फोटो : amarujala
 सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन के कारोबार में पूरी तरह संलिप्त है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। विकास कार्य कहीं नहीं हो रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ढंडेरा में आयोजित खानपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद निशंक ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश की साख बढ़ाई है। उनके दो वर्ष के कार्यकाल में देश की विकास दर तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। मेहनती कार्यकर्ताओं को पार्टी सम्मानित करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अवैध खनन के कारोबार में पूरी तरह संलिप्त है।
विज्ञापन


दिन-रात गंगा का सीना छलनी किया जा रहा है। जबकि प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। इस दौरान उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, मंडल अध्यक्ष कल्पना सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, संजय अरोरा, सतवीर सिंह, रामगोपाल कंसल एवं रवि राणा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 लाख लोगों के फोन कैसे उठाए सांसद! 
दबी जुबान में अधिकतर कार्यकर्ता शिकायत करते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद निशंक फोन नहीं उठाते। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद निशंक को इस संबंध में सफाई देने पड़ी। कहा कि एक सांसद 22 लाख लोगों के फोन नहीं उठा सकता। पार्टी में इसके लिए सांसद प्रतिनिधि से लेकर मंडल अध्यक्ष आदि की व्यवस्था की गई है। ऐसे में कार्यकर्ता सिस्टम के तहत समस्याएं बताएंगे तो उनका समाधान जल्द कराया जाएगा। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed