फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Srerah student manipulating hit slap on opposition

सरेराह छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारा थप्पड़

Wed, 31 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 31 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Srerah student manipulating hit slap on opposition
sareraah chhaatra se chhedachhaad, virodh par maara thappad Srerah student manipulating hit slap on opposition - फोटो : amarujala
स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को मनचले ने रास्ते में रोक लिया और उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर युवक ने उसको थप्पड़ मार दिया। छात्रा के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल की कक्षा-11 की छात्रा दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के बाद वापस घर लौट रही थी। जब वह हरिद्वार रोड पर पहुंची तो पहले ही वहां खड़े एक युवक ने छात्रा को रोक लिया। उससे छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। इस पर छात्रा ने युवक का विरोध किया। विरोध पर युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर छात्रा रोने लगी और शोर मचा दिया। यह देखकर आसपास के लोग तुरंत दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। युवक की पिटाई की। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। युवक मंगलौर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवक संभवत: नशा करता है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed