फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Snake and female snake seen in Ganga Vihar Colony

Roorkee News: गंगा विहार काॅलोनी में दिखे नाग और नागिन

Mon, 25 May 2026 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Snake and female snake seen in Ganga Vihar Colony
गंगा विहार कालोनी में अठखेलियां करते नाग और नागिन ( वीडियोग्रैब )
नगर की गंगा विहार काॅलोनी में नाग और नागिन का जोड़ा आने से हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले जोड़ा जंगल की ओर निकल गया। रविवार शाम के समय नगर के हरिद्वार मार्ग स्थित गंगा विहार कालोनी में खाली पड़े प्लाॅट में एक नाग और नागिन नजर आए। दोनों काफी देर तक वहीं नजर आए। इस दौरान लोगों ने वन विभाग को सूचना दी और नागों के पकड़ने के लिए कहा लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही नाग और नागिन कालोनी के पीछे जंगल की ओर निकल गए। स्थानीय निवासी राजीव लोचन, संजीव, रूपेश ने बताया कि काफी देर तक नाग और नागिन यहां अठखेलियां करते रहे। बाद में वह जंगल की ओर चले गए। वनकर्मी गुरजंट सिंह ने बताया कि कालोनी में नागों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed