{"_id":"619e4fefbfc99d725552eb78","slug":"smuggler-arrested-with-260-grams-smack-roorkee-news-drn3969330151","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक की बड़ी खेप के साथ तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक की बड़ी खेप के साथ तस्कर दबोचा
विज्ञापन
भगवानपुर पुलिस को स्मैक की बड़ी मात्र के साथ एक तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 12 लाख की कीमत की स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित कर रही है।
बुधवार को अपने कार्यालय में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि डीआईजी/एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम भगवानपुर एसओ पीडी भट्ट टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरचंदी के पास एक व्यक्ति स्मैक के साथ खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 260.27 ग्राम स्मैक और एक तराजू बरामद हुई। एसपी देहात ने बताया कि स्मैक के साथ मुकर्रम निवासी गांव सिरचंदी, भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक इनाम निवासी ग्राम सिरचंदी से खरीदकर लाया था, जिसे वह बेचने जा रहा था। एसपी देहात ने बताया कि मुकर्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में सीओ पंकज गैरोला, एसओ पीडी भट्ट, एसआई भजराम चौहान, सिपाही गीतम, सुधीर, संजय पुरी, भूपेंद्र और संजय शामिल रहे।
विज्ञापन
एसओ का नेटवर्क तस्करों का किला कर रहा ध्वस्त
भगवानपुर एसओ पीडी भट्ट की ओर से लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह पहला मौका नहीं है, जब उन्होंने बड़ी मात्रा में स्मैक पकड़ी है। पूर्व में भी वह इससे ज्यादा स्मैक पकड़ चुके हैं। एसओ के नेटवर्क के चलते तस्करों का लगातार किला ध्वस्त हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने भी एसओ के नेटवर्क की सराहना की है।