फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six-year-old raffia

छह साल की बच्ची से दुराचार

Thu, 23 Feb 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Thu, 23 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में बुधवार रात एक किशोर ने मासूम बच्ची से दुराचार कर लिया। बच्ची के शोर मचाने पर एकत्रित हुए लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एक मासूम बच्ची बुधवार देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और दुराचार कर दिया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची के परिजनों को इसकी सूचना दी। पीड़िता ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी किशोर की शिकायत उसके परिजनों से की, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज परिजन बच्ची को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। बाद में पीड़िता के परिजनों ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने बयान दर्ज कराए। इससे पहले पुलिस के सामने भी पीड़िता और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। इस संबंध में गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed