फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six people accused of illegal mining on agricultural land

Roorkee News: कृषि भूमि पर छह लोगों पर अवैध खनन करने का आरोप

Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Six people accused of illegal mining on agricultural land
एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर खनन माफिया की ओर से उसकी जमीन खोदे जाने की शिकायत की है। पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी निवासी डाॅ. नवनीत परमार ने पुलिस को बताया कि लक्सर क्षेत्र के निहंदपुर सुठारी गांव में उनकी कृषि भूमि है। आरोप है कि गांव के ही बली, उसके बेटे सोनू और अनिल व तीन अज्ञात लोगों ने उनकी जमीन में अवैध खनन कर लाखों रुपये का नुकसान कर दिया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने ग्राम समाज की लगभग तीन हजार बीघा जमीन में भी अवैध रूप से खनन कर राजस्व का नुकसान किया है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक वाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में भी वाद दायर किया जा रहा है। आरोप लगाया कि उक्त लोग रात में चोरीछिपे अवैध खनन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed