{"_id":"58b998644f1c1b875983196c","slug":"six-days-later-found-dead-jagpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद जगपाल का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन बाद जगपाल का शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
Updated Fri, 03 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के लैब टेक्नीशियन का शव छह दिन बाद गंगनहर से बरामद कर लिया गया है। इससे पहले शव को नहर में उतरता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
24 फरवरी की रात रामगढ़, सहारनपुर निवासी जगपाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में एक दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या कर शव गंगनहर में फेंकने की जानकारी पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस ने जल पुलिस की मदद से गंगनहर में शव की तलाश कराई गई थी। उसके बाद भी जगपाल का शव बरामद नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मृतक के परिजनों ने लिब्बरहेड़ी के पास एक शव गंगनहर में उतरता देख पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस व परिजनों ने शव बाहर निकाला। मृतक के भाई महिपाल ने शव की शिनाख्त जगपाल के रूप में की है। मृतक के कपड़ों से उसका ड्राइविंग लाइसेंस मिला। शव पर चोट के निशान हैं। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को मृतक के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शव बरामद कराने की मांग की थी। एसआई सतेंद्र धामा ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।