{"_id":"580a4e094f1c1bf36e704f4a","slug":"six-dacoit-looted-priest-of-a-temple-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में डाका, पुजारी को पीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में डाका, पुजारी को पीटकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब छह सशस्त्र बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात एक मंदिर में घुसकर पुजारी से मारपीट की और कमरे में रखी अलमारी से 42 हजार रुपये तथा दीवार पर लगा एलसीडी टीवी लूटकर फरार हो गए। पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली अंतर्गत महाराजपुर कला गांव के शिव मंदिर में यह घटना हुई। बृहस्पतिवार देर रात पांच-छह बदमाश मंदिर परिसर में घुसे और पुजारी को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियारों के बल पर पुजारी को आतंकित कर मारपीट शुरू कर दी। आतंकित करने के बाद पुजारी से उसके कमरे में रखी अलमारी जबरन खुलवाई और करीब 42 हजार रुपये की नकदी एवं अन्य सामान लूट लिया। बदमाशों ने पुजारी के कमरे में लगा एलसीडी भी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद पुजारी ने ग्रामीणों को और पुलिस को घटना की जानकारी दी। रायसी चौकी प्रभारी संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैर, लेकिन घटना लूटपाट की नहीं लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन