फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shopkeepers and customers clash over LED

एलईडी को लेकर दुकानदार और ग्राहक भिड़े

Fri, 10 Jul 2020 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers and customers clash over LED
एलईडी को लेकर दुकानदार और ग्राहक कोतवाली में ही पुलिस के सामने भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को फटकार लगाकर शांत किया। साथ ही मामले में दोनों पक्षों से बारी-बारी पक्ष रखने की बात कही। इसके बाद जाकर मामले का निपटारा हुआ।
विज्ञापन

सिविल लाइंस बाजार में एक एलईडी का शोरूम है। बृहस्पतिवार को रुड़की की एक युवती अपनी मां के साथ शोरूम पर एलईडी खरीदने पहुंची थी। दोनों मां-बेटी ने एक एलईडी पसंद की और 11 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इसके बाद दोनों मां बेटी एलईडी लेकर घर पहुंचीं। घर पहुंचकर एलईडी चेक की तो उसकी स्क्रीन चटकी मिली। इस पर युवती शुक्रवार को शोरूम पर पहुंची और एलईडी खराब निकलने की बात कही। शोरूम मालिक ने युवती से एलईडी चेक करके सही देने की बात कही। इसे लेकर दोनों की नोकझोंक हो गई। युवती ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने शोरूम मालिक को भी कोतवाली बुला लिया। इसे लेकर युवती और शोरूम मालिक भिड़ गए और हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों को फटकार लगाकर शांत किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामला सुलझने पर दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed