{"_id":"61fd3bf1fb926854282d8a70","slug":"shopkeeper-attacked-with-sticks-serious-roorkee-news-drn403260375","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की ओर से आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
लंढौरा स्थित नई कालोनी निवासी जमशेद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बाजार वाली पुलिया के पास उनकी परचून की दुकान है। उनकी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ लोग लाठी डंडों से लैस होकर दुकान पर पहुंचे और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पड़ोसी दुकानदार हसीन ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। हमलावरों ने बुरी तरह मारपीट कर जमशेद और हसीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। वहीं, पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी।