फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shopkeeper attacked with sharp weapon, serious

दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Wed, 03 Nov 2021 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked with sharp weapon, serious
रुड़की। एक दुकानदार पर कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएम तिराहे पर वत्सल वैश्य की काठी रोल की दुकान है। बताया जा रहा है कि दुकान को लेकर उनका विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बुधवार को वह दुकान में मौजूद थे। इस बीच कुछ लोग दुकानदार में घुस आए और गाली गलौज कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोर होने पर आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के दुकानदारों ने वत्सल को अस्पताल में उपचार दिलवाया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed