फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   She stood at the insistence of Delhi

दिल्ली जाने की जिद पर अड़ी रही युवती

Wed, 01 Mar 2017 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 01 Mar 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली रुड़की में बुधवार को अजीबो गरीब मामला आया। एक युवती दो युवकों के साथ कोतवाली पहुंची। युवती ने बताया कि दोनों युवक उसके मुंह बोले भाई है। वह उनके साथ दिल्ली जाकर रहना चाहती है और वहीं जॉब करेगी। उसके अभिभावक युवती को दिल्ली भेजने को तैयार नहीं है। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए युवती को समझा बुझाकर उसके परिजनों के साथ भेज दिया।

कोतवाली रुड़की में बुधवार को एक युवती दो युवकों के साथ पहुंची। कुछ ही देर में युवती के मां-बाप भी वहां आ गए। युवती ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली जाना चाहती है। उसके साथ जो दो युवक है वह दिल्ली ही रहते हैं। उसने उन्हें मुंह बोला भाई बनाया हुआ है। लेकिन उसके मां बाप दिल्ली जाने नहीं दे रहे हैं। ज्वालापुर निवासी युवती के मां-बाप ने पुलिस को बताया कि तीन माह पूर्व जाब के लिए युवती दिल्ली गई थी। कुछ दिन पहले वह दिल्ली से वापस आई और रुड़की में एक रिश्तेदार के यहां आकर रहने लगी।
विज्ञापन


उन्हें इस बात का पता चला तो वह रुड़की में रिश्तेदार के यहां आ गए और युवती को घर चलने के लिए कहने लगे। वह दिल्ली जाने को कह रही है। जबकि वह उसे अब दिल्ली नहीं भेजना चाहते हैं। उधर, युवती ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली जाकर जॉब करना चाहती है। आत्म निर्भर होना चाहती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने पहले दोनों युवकों को कोतवाली से बाहर भेज दिया। इसके बाद युवती को समझाया कि वह अपने अभिभावकों की बात ही मानें। काफी जद्दोजहद के बाद युवती अपने मां-बाप के साथ जाने को तैयार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed