फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sewer will be built by removing the encroachment

अतिक्रमण हटवाकर बनाया जाएगा नाला

Sat, 11 Jul 2020 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sewer will be built by removing the encroachment
लक्सर। खड़ंजा कुतुबपुर गांव के लोगों को अब जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। यहां जल्दी ही नाले का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचकर नाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर दी है। उन्होंने बीडीओ को जल्दी ही नाला निर्माण कराने के आदेश दिए ।
विज्ञापन

पिछले साल मार्च में सरकार ने लक्सर के खडंजा कुतुबपुर गांव में जल निकासी के लिए नाले के निर्माण के लिए 15 लाख 29 हजार का बजट स्वीकृत किया था। बीडीओ कार्यालय ने आधा निर्माण तो करा दिया था, जबकि आधा नाला नहीं बनने से समस्या का निदान नहीं हो सका था।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने इस बारे में एसडीएम पूरण सिंह राणा से मिलकर नाला निर्माण का कार्य पूरा कराने की अपील की थी। बीडीओ ने एसडीएम को बताया था कि जमीन नहीं देने के कारण नाले का निर्माण नहीं किया जा सका। शुक्रवार की शाम एसडीएम पूरण सिंह राणा ने जेई श्याम सिंह और राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि सरकारी जमीन पर आसपास के ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है। एसडीएम ने सड़क की जमीन की पैमाइश कराने के बाद उस पर नाले के निर्माण के लिए चिह्नीकरण भी करा दिया। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि नाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने के बाद बीडीओ लक्सर को अतिक्रमण हटाकर नाला निर्माण शुरू कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस दौरान लेखपाल पंकज राजपूत, सुरेंद्र शर्मा, प्रधान सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed