फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Seven thousand population suffered power cuts for seven hours

सात घंटे बिना बिजली रही सात हजार की आबादी

Fri, 26 Feb 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand population suffered power cuts for seven hours
रुड़की। एलटी लाइन पर 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से रामनगर बिजलीघर से जुड़े सात हजार उपभोक्ताओं को सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। देर शाम तक ऊर्जा निगम के कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे रहे। रात करीब आठ बजे लाइन ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

रामनगर स्थित बिजलीघर से रामनगर, गणेशपुर, गीतांजलि विहार सहित कई इलाके जुड़े हैं। इसी बिजलीघर के पास से पुहाना स्थित देवभूमि बिजलीघर की 33 हजार केवी की लाइन गुजर रही है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तेज हवा के चलते बिजलीघर की 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन में कुछ फाल्ट आ गया। फाल्ट इतना जबरदस्त था कि लाइन टूटकर उसके नीचे से गुजर रही एलटी लाइन पर आ गिरी। इससे एलटी लाइन में भी फाल्ट आ गया और बिजलीघर में तकनीकी खामी आने से क्षेत्र के करीब सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। दोपहर में बिजली गुल होने से लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। रामनगर निवासी संजय कुमार और आशीष शर्मा ने बताया कि उनकी फोटो स्टेट की दुकान है। बिजली गुल होने से शाम तक काम नहीं हो पाया। वहीं, शाम को भी बिजली नहीं आने पर बाजार में लोगों को इनवर्टर और जेनरेटरों का सहारा लेना पड़ा। रामनगर बिजलीघर के एसडीओ वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि रात करीब आठ बजे सप्लाई बहाल हो गई थी।
विज्ञापन

--
पानी की सप्लाई भी रही बाधित
दोपहर में गुल हुई बिजली देर शाम करीब सात बजे तक भी नहीं आई। इससे शाम को पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। जलसंस्थान का ओवरहेड टैंक नहीं भरने पर लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में बिजली की सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिल जमा न करने पर 107 कनेक्शन काटे
रुड़की। ऊर्जा निगम ने शहर में बिजली का बिल जमा नहीं करने पर 107 लोगों के कनेक्शन काट दिए। वहीं, शिविर लगाकर करीब 15 लाख रुपये की राजस्व वसूली की।
रामनगर बिजलीघर के एसडीओ वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि ध्रुव गार्डन, माधोपुर और हरजोली झोझा में शिविर लगाकर सात लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले 70 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं, एसडीओ ओमपाल ने बताया कि उनकी ओर से मछली मोहल्ला, लाल चौपाल और रिक्शा स्टैंड पर शिविर लगाकर आठ लाख रुपये की वसूली की गई। बिल जमा नहीं करने पर 37 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed