फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Seven students of Roorkee selected in Sainik School

रुड़की के साथ छात्रों ने सैनिक स्कूल में प्रवेश को किया क्वालीफाई

Sun, 06 Mar 2022 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven students of Roorkee selected in Sainik School
शहर के सात छात्रों ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें से दो छात्रों को नौवीं और पांच छात्रों को कक्षा छह में प्रवेश मिलेगा। खास बात यह है कि इस स्कूल से पढ़ाई के बाद अधिकतर छात्रों को एनडीए और सेना में शामिल होने के बेहतर अवसर पर मिलते हैं।
विज्ञापन

सैनिक स्कूूल घोड़ाखाल, नैनीताल में प्रवेश परीक्षा के जरिये दाखिला दिया जाता है। 70 फीसदी सीटें राज्य के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं जबकि 30 फीसदी सीटों पर बाहरी छात्र भी दाखिला ले सकते हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा काफी कठिन मानी जाती है। डिफेंस के क्षेत्र में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने पंवार डिफेंस एकेडमी के संचालक अंकित चौधरी ने बताया कि प्रवेश के लिए नौ जनवरी को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (एआईएसएसईई) लिखित परीक्षा हुई थी। विगत शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें रुड़की के सात बच्चों को सफलता मिली है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए क्वालीफाई करने वाले अथर्व भट्ट, अभिनव सैनी, अरिहंत, गौरांश और आस्तिक सिंह शामिल हैं। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए रुड़की के सिद्धार्थ सिंह और शिवम चौहान ने क्वालीफाई किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में काफी कठिन प्रश्न होते हैं। इसके चलते छात्रों को पहले से ही परीक्षा की अच्छी तैयारी करनी चाहिए। इन छात्रों ने मेहनत के बल पर परीक्षा को पास किया है। एनडीए और आर्मी ऑफिसर के चयन में सैनिक स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्राथमिकता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed