{"_id":"622b61920e65a127671e0bf8","slug":"section-of-rape-increased-in-case-of-assault-on-girl-student-roorkee-news-drn406158933","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से मारपीट के मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से मारपीट के मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से मारपीट के मामले में पुलिस ने अब दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है। दुष्कर्म की धारा बढ़ने के बाद आरोपी युवक की पुलिस जल्द गिरफ्तारी कर सकती है। पूर्व में पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया था।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कालोनी निवासी छात्रा राजस्थान से पढ़ाई कर रही थी। इस बीच छात्रा की सहपाठी से दोस्ती हो गई थी। कुछ दिन बाद दोस्ती प्यार में बदल गई थी। आरोप था कि सहपाठी ने छात्रा को अपने घर बुलाकर गलत हरकतें की थीं। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया था और छात्रा ने बात करना बंद कर दी थी। आरोप था कि सहपाठी छात्रा पर बात करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी थी। इस पर छात्रा अपने घर आ गई थी। आरोप है कि सहपाठी ने रुड़की पहुंचकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने विवेक बोहरा निवासी करोलिया रोड गीता भवन कालोनी (राजस्थान) हाल चांदपोल ब्रह्मपुरी, थाना खंडा, फलसा जोधपुर (राजस्थान) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही मामले में गलत हरकतें करने के आरोप की जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा के मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है। जल्द ही पुलिस टीम को राजस्थान भेजकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।