फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Second accused absconding in mobile robbery also arrested

Roorkee News: मोबाइल लूट में फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2025 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Second accused absconding in mobile robbery also arrested

विज्ञापन
ट्रेन से यात्री का मोबाइल लूटकर भागे दूसरे आरोपी को भी जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सोमवार देर शाम सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन लक्सर से रवाना हुई तो योगेंद्र कुमार निवासी टिबरी, धामपुर जिला बिजनौर का दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया था और ट्रेन से कूदकर भागने लगे थे। शोर मचाने पर जीआरपी ने एक युवक को पकड़ लिया था। दूसरा युवक मोबाइल लेकर फरार हो गया था। जीआरपी ने केस दर्ज कर अजय निवासी लक्सर को जेल भेज दिया था। शुभम निवासी लक्सर की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed