फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Search intensified for maternal uncle involved in nephew's murder

Roorkee News: भांजे की हत्या में शामिल मामा की तलाश तेज

Sat, 27 Jun 2026 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Search intensified for maternal uncle involved in nephew's murder
हाल्लूमाजरा चौराहे पर भांजे की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मामा की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर रोडाहेडी निवासी मुफीद बाजार में घरेलू सामान खरीदने गया था। इसी दौरान उसका सगा मामा वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार दबिश दे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed