फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   SDM Sangeeta Kanojia seriously injured in accident driver died on spot in Roorkee pushkar singh Dhami expressed concern ordered magisterial inquiry 

रुड़की हादसा: एसडीएम गंभीर रूप से घायल और चालक की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Tue, 26 Apr 2022 03:15 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 03:15 PM IST
सार

सूचना मिलते ही डीएम हरिद्वार, एसएसपी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की समेत तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुंचकर उनकी तबीयत की जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
SDM Sangeeta Kanojia seriously injured in accident driver died on spot in Roorkee pushkar singh Dhami expressed concern ordered magisterial inquiry 
एसएसपी समेत आलाधिकारी पहुंचे अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के लक्सर रुड़की मार्ग पर मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। एसडीएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसडीएम के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


गंभीर हालत में एसडीएम को रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सिर और जबड़े में चोट लगी है। सूचना मिलते ही डीएम हरिद्वार, एसएसपी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की समेत तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुंचकर उनकी तबीयत की जानकारी ले रहे हैं। चिकित्सक एसडीएम संगीता कनौजिया को जरूरी उपचार दे रहे हैं। उन्हें जल्द ही हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की मजिस्ट्रेट  जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार से घटना की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में वाहन चालक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed