फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scuffle with police who went to stop mining, broke bike

खनन कारोबारियों ने पुलिस से की हाथापाई, बाइक तोड़ी

Tue, 12 Jul 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with police who went to stop mining, broke bike
खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने गई चेतक पुलिस के साथ आरोपियों ने हाथापाई कर दी। साथ ही पुलिस की बाइक भी तोड़ दी। इसके बाद आरोपी पुलिस को धमकी देते हुए खनन सामग्री समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। पीड़ित कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो बेटों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात चेतक पुलिस में तैनात कांस्टेबल नारायण चौहान और होमगार्ड मदन सिंह दोनों क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच दोनों को सूचना मिली कि सोनाली नदी में रणसुरा पुल के नीचे खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि तीन आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली में खनन सामग्री भर रहे हैं। पुलिन ने तीनों आरोपियों को खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली लक्सर लेकर चलने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉलीचालक जमशेद, उसके भाई शमशेर और पिता शमशाद ने पुलिस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने पुलिस से हाथापाई भी की। साथ ही उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि खनन कारोबारियों ने पुलिस को दोबारा खनन करने से रोकने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। सूचना पर लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट व एसएसआई अंकुर शर्मा मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed