फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scramble to board trains

ट्रेनों में चढ़ने के लिए मारामारी

Wed, 02 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 02 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में लंबी दूरी की ट्रेनें हाउस फुल चल रही हैं। स्थिति यह है कि रुड़की रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चढ़ने के लिए भी मारामारी मची है। इसके कारण आरक्षण टिकट होने के बावजूद आए दिन यात्रियों को ट्रेन छूट रही है। इसके बावजूद रेल अधिकारियों की ओर से यात्रियों की सुध नहीं ली जा रही है।  
विज्ञापन


जम्मूतवी-गोहाटी एक्सप्रेस-15098 से बुधवार की सुबह डीएन सिंह को परिजनों को बिहार में सिवान जाना था। वह सात बजे ही स्टेशन पहुंच गए। पौने नौ बजे के लगभग ट्रेन आई।  एस-7 में आरक्षण होने के बावजूद बोगी अंदर से बंद थी, जिसे खुलवाने वाला कोई नहीं था। डीएन सिंह अपने परिजनों के साथ आरक्षित बोगी में चढ़ने के लिए दरवाजा पीटते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस बीच ट्रेन चलने लगी। आनन फानन में डीएन सिंह और उनकी बेटी दूसरी बोगी में चढ़ गए, जबकि पत्नी सामान सहित नीचे ही छूट गई। बेटे सत्य प्रकाश ने स्टेशन मास्टर और अधीक्षक से ट्रेन रुकवाने की भी गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक हारकार वे वापस लौट आए। इनके अलावा भी कई और यात्री टिकट होने के बावजूद ट्रेन में नहीं चढ़ सके। त्योहारी सीजन में आए दिन रेलयात्रियों की इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।  इस संबंध में रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि समस्या के संबंध में आरपीएफ और जीआरपी को अवगत कराया जाएगा, ताकि स्टेशन पर सभी आरक्षण बोगी खुलना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन


रात की ट्रेन है तो चढ़ना मुश्किल
रुड़की रेलवे स्टेशन अगर रात में आपको कोई ट्रेन पकड़नी है तो उसमें चढना और भी मुश्किल है। कारण कि रात में यात्री ट्रेनों के अंदर से बोगी बंद कर सो जाते हैं। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों का चढना मुश्किल हो जाता है। रुड़की रेलवे स्टेशन पर रात में अक्सर यात्रियों को इस समस्या से दो चार होना पड़ता है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों की ओर से सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed