{"_id":"58adc9224f1c1b0953b251af","slug":"saws-on-away-mango-orchard-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के चली आम के बाग पर आरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के चली आम के बाग पर आरी
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र में आम के एक बाग में हरे पेड़ों पर बिना अनुमति के आरी चला दी गई। बताया गया है कि 27 पेड़ काटे गए हैं। इनमें से कइयों की जड़े उखाड़ कर जमीन को जोत दिया गया है, ताकि पेड़ कटान का निशान मौजूद न रहे। उद्यान विभाग ने कटे पेड़ों को कब्जे में लिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र भलस्वागाज के निकट एक आम के बाग में बिना किसी अनुमति के ठेकेदार ने आम के करीब 27 पेड़ काट लिए। बताया गया है कि पेड़ कटान काम कई दिन से चल रहा था। पेड़ कटान के दौरान जड़ों को उखाड़कर खेत को जोता जा रहा था, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके। बुधवार को पेड़ काटने के दौरान किसी ने अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। जिस पर उद्यान अधिकारी ओंकार सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। ओंकार सिंह ने बताया कि बाग कटान की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर ठेकेदार द्वारा पेड़ कटवाए जा रहे थे। मौके पर करीब 27 पेड़ कटे हुए पाए गए। इन्हें कब्जे में लिया गया है। टीम बाग स्वामी की जांच कर रही है। बिना अनुमति पेड़ काटने पर बागी स्वामी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उद्यान अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान भी कई जगहों पर बाग कटने की सूचना मिली है। इनकी भी जांच कराई जा रही है।