{"_id":"61cb268a8cbb3264c90df0b9","slug":"sanitation-workers-protested-and-raised-slogans-roorkee-news-drn400071390","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों की सात सूत्री मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी नगर आयुक्त नूपुर वर्मा से मिलने नगर निगम पहुंचे। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द से जल्द मांगों को पूरा कराने की मांग की।
रुड़की नगर निगम में नारेबाजी के दौरान देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेश घोघलिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कई मांगे लंबे समय से लंबित चली आ रही हैं। इसमें आउटसोर्स एवं महिला सुरक्षा समिति कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश, पीएफ, ईएसआई व बीमा का लाभ दिए जाने, कर्मचारियों को शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन वर्दी व बरसात के दिनों में बरसाती उपलब्ध कराए जाने, संगठन के पदाधिकारियों के बैठने एवं कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिए नगर निगम में कार्यालय व्यवस्था किए जाने, मृतक आश्रित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विभागीय देयकों का भुगतान करने एवं मृतक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जाने की मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों ने सभी मांगों को जल्द से पूरा किए जाने की मांग की। साथ ही चेेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें न मानी गईं तो आंदोलन को मजबूर होंगे। इस अवसर पर नरेश घोघलिया, बिजेंद्र बोहत, बिमला देवी, सन्नी दीप, मंगेराम, जोगेंद्र, रवि टांक, जोनी, अमित केसला, विनोद डोगरा, हरकेश, दीनू, रवि चोटाला, सोनू, अजय आदि मौजूद थे।