फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Samples of 65 people were taken, some were taken to the hospital

हड़कंप : गाधारोना पहुंचा स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमला

Wed, 20 Oct 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Samples of 65 people were taken, some were taken to the hospital
लंढौरा क्षेत्र के गाधारोणा में डेंगू से बीमार लोगों को एंबुलेंस में ले जाती स्वास्थ्य विभाग की ट? - फोटो : ROORKEE
गाधारोणा गांव में 19 लोगों में डेंगू की पुष्टि होने और एक व्यक्ति की संदिग्ध बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा है। बुधवार को दोनों विभागों की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का हाल जाना और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन बुखार से पीड़ित 65 लोगों के सैंपल लिए। वहीं, गंभीर हालत में मिले कुछ मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लंढौरा क्षेत्र के गाधारोणा गांव में करीब छह दिन पहले 19 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण अब भी बुखार से पीड़ित हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची थी। इसे लेकर दो दिन पहले ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मंगलवार को गांव में संदिग्ध बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह ही मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा ने टीम के साथ पहुंचकर गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशाओं को घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से सावधान रहने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कराया।
विज्ञापन

उन्होंने एडीओ पंचायत को गांव में सफाई शुरू करवाने के निर्देश दिए। कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, गांव पर नजर बनाएं रखें। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार ने डीपीआरओ को भी गांव पर नजर रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर लोगों का चेकअप किया। इसमें कुछ लोग बुखार से गंभीर पीड़ित थे, जिन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामान्य मरीजों को दवा देकर वहीं उपचार शुरू करवाया। साथ ही 65 लोगों के सैंपल भी लिए गए। इससे पहले टीम ने 97 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना जांच के कोई भी बुखार से पीड़ित मरीज दवाएं न लें, इससे खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed