फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Rs 50 lakh compensation to victim family'

पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग

Sat, 03 Oct 2020 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
'Rs 50 lakh compensation to victim family'
भगवानपुर। हाथरस कांड के विरोध में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर एसडीएम संतोष कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया। उन्होंने पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत भगवानपुर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे शहर की सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहा। सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम संतोष कुमार पांडेय को ज्ञापन देकर कहा कि वे हाथरस में हुई घटना से बेहद दुखी हैं और इसके विरोध में एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को शहर में एक मकान और दोषियों को फांसी दी जाए। एसडीएम ने मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सागर, अनुज कुमार, सचिन कुमार, सुंदर देवी, ममता, सरिता, संगीता, ब्रिजेश, आकाश, सन्नी, कर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed