फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ghatauli complaints reaching DSO office

डीएसओ कार्यालय पहुंच रही घटतौली की शिकायतें

Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ghatauli complaints reaching DSO office
पेट्रोल पंपों में होने वाली घटतौली के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। डीएसओ (जिला पूर्ति अधिकारी) कार्यालय में इस बाबत पहुंच रही शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जल्द ही रुडक़ी और आसपास के इलाकों के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी करने की जानकारी दी है। क्षेत्र और आसपास के इलाके भगवानपुर, झबरेड़ा, कलियर, मंगलौर, इकबालपुर में स्थित पेट्रोल पंपों में हो रही घटतौली की शिकायतें पिछले कुछ समय से डीएसओ कार्यालय में पहुंच रही है। जानकारी के अनुसार, घटतौली के मामलों को लेकर कई बार पेट्रोल पंपों पर तैनात कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच मारपीट भी हो चुकी है। इस समस्या को देखते हुए डीएसओ के निर्देश पर कार्रवाई करने की योजना है।
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
अगर आप भी पेट्रोल पंपों में घटतौली का शिकार हो रहे हैं तो आप तहसील परिसर (ज्वालापुर) हरिद्वार स्थित जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय पर आकर सीधे शिकायत कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल का कहना है कि घटतौली में लिप्त पेट्रोल पंपों की जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ शिकायत सीधे भी कार्यालय में पहुंच रही है। इनके आधार पर जल्द छापेमारी की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed