फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roads will no longer be raised; this will bring relief from waterlogging

Roorkee News: अब सड़कें नहीं होंगी ऊंची, जलभराव से मिलेगी राहत

Thu, 15 Oct 2026 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Roads will no longer be raised; this will bring relief from waterlogging
सिविल लाइंस क्षेत्र में जलभराव और बार-बार सड़क की ऊंचाई बढ़ने की समस्या से निजात दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने पहल की है। सड़क निर्माण को व्यवस्थित बनाने के लिए दिल्ली से अत्याधुनिक कोल्ड मिलिंग मशीन मंगवाई गई है। इस मशीन से पुरानी सड़क की परत को निर्धारित लेवल के अनुसार हटाया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि अब विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण आधुनिक तकनीक से कराया जाएगा। इससे सड़क पर बार-बार नई परत चढ़ने से होने वाली ऊंचाई की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही घरों और दुकानों के सड़क से नीचे होने या जल निकासी प्रभावित होने की समस्या का समाधान करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में सही लेवल और जल निकासी का ध्यान रखना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधुनिक भारत के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रुड़की में विकास कार्यों को नई तकनीक से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed