फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roads built in five years will be verified

पांच साल में बनीं सड़कों का होगा हिसाब-किताब

Thu, 24 Feb 2022 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Roads built in five years will be verified
चुनाव आचार संहिता के दौरान रुका सड़कों के सत्यापन का काम फिर से शुरू होगा। इसके लिए सड़क निर्माण संबंधी विभाग को तलब किया गया है।
विज्ञापन

सुलभ आवागमन के लिए सड़कें बनाई जाती हैं। शुरुआत में तो ये चमकदार लगती हैं, मगर साल-दो साल बाद ही सच सामने आने लगता है। पहले सड़कों में गड्ढे दिखाई देते हैं फिर जनता गड्ढों में सड़क खोजती है। प्रदेश सरकार ने सड़कों को बनाने वाले ठेकेदारों और एजेंसियों से हिसाब मांगने की तैयारी शुरू की थी। इसी बीच विधानसभा चुनाव को लेकर भौतिक सत्यापन की कार्रवाई बीच में ही रोक दी गई थी। मतदान होने के बाद अब फिर से जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने एसडीएम को क्षेत्र में सड़कों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि चुनाव को देखते हुए सड़कों का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका था। क्षेत्र में पिछले साल बनी सड़कों के भौतिक सत्यापन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सत्यापन के दौरान सड़कों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सड़क में धांधली मिलने पर दोषी पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed