Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Reward arrested with guns and cartridges

ईनामी को तमंचे व कारतूस के साथ धरा

Mon, 13 Jan 2020 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Reward arrested with guns and cartridges
रुड़की। चार वर्षों से फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी को पुलिस ने देशी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचकर पिरान कलियर और हरिद्वार में फेरी लगाता था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रखा है। सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज आर्म्स एक्ट समेत चार मामलों में मुमताज अहमद निवासी जंधरपुर, बिजनौर फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को चोरी की योजना बनाने के मामले में 2015 में गिरफ्तार किया था। इसी बीच वह जमानत पर बाहर आ गया था, लेकिन कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था। इस पर कोर्ट ने उसके वारंट जारी किए गए थे। वहीं, एसएसपी की ओर से आरोपी के खिलाफ ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मुमताज पिरान कलियर और हरिद्वार में फेरी लगाता है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्स चोरी करता है। सूचना पर पुलिस ने उसे कलियर बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई विनोद रावत, सिपाही हुकम सिंह, तेजपाल, विनोद चपराना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed