फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Revenge season, crisis on crops

बदला मौसम, फसलों पर संकट

Wed, 08 Mar 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 08 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज से जहां किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं बूंदाबांदी से अचानक ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है। कई जगह ओलावृष्टि का भी अनुमान है। इससे गेहूं का उत्पादन गिरना तय माना जा रहा है साथ ही गन्ने की बुआई भी प्रभावित होगी। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वह फिलहाल सभी फसलों की सिंचाई बंद कर दें।

मंगलवार रात और बुधवार सुबह रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी ने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। हालांकि अभी इतनी बारिश नहीं हुई है जिससे फसलों को नुकसान हुआ हो, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले तीन दिन में तेज बारिश होती है तो गेहूं की फसल को नुकसान होना तय है। बूंदाबांदी से मौसम में फिर ठंडक आ गई है। पिछले कई दिनों से कड़क धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास होने लग गया था, लेकिन बुधवार को लोग फिर से गर्म कपड़ों में उतर आए। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार कम हैं, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को बारिश के आसार पूरे बने हुए हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से गेहूं की पैदावार प्रभावित होगी। गन्ने की बुआई के लिए तैयार जमीन में पानी आने से प्रक्रिया में देरी होगी।
विज्ञापन


बारिश से गेहूं की पैदावार प्रभावित होगी। साथ ही गन्ने की बुआई में भी देरी होगी। किसानों को चाहिए कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मद्देनजर किसी भी फसल में सिंचाई न करें। मौसम साफ होने के बाद सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. पुरुषोत्तम कुमार, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी

फसलों के नुकसान की आशंका से किसान चिंतित
खानपुर। किसान कुशलपाल, ब्रिजेश शर्मा, मदन सिंह, कर्म सिंह आदि का कहना है कि गेहूं की फसल में इन दिनों दाने बनने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो यह प्रक्रिया प्रभावित होगी। किसानों का यह भी कहना है कि प्रत्येक वर्ष सर्दियों में बारिश होती थी, लेकिन इस बार सर्दियों में बारिश ज्यादा न होने से अब बारिश की संभावना बन रही है। इससे गेहूं की पैदावार प्रभावित होना लाजिमी है।


बाजारों में नहीं दिखे ग्राहक
मंगलौर। बुधवार को जब लोग सो कर उठे तो मौसम बदला नजर आया। बादलों के साथ ठंडी हवा बह रही थी। करीब साढ़े सात बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर को फिर से हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। लोग स्वेटर, जैकेट पहने नजर आए। इस बदलाव से बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही। कपड़ा व्यापारी सोनू, सजल आदि का कहना है कि रोजमर्रा की अपेक्षा बुधवार को मौसम में बदलाव के कारण बाजारों में कम ग्राहक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed