{"_id":"610996768ebc3ebc56696741","slug":"revealed-in-the-dna-report-the-mutilated-body-of-the-girl-was-only-roorkee-news-drn3864499126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए रिपोर्ट में खुलासा, युवती का ही था क्षतविक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनए रिपोर्ट में खुलासा, युवती का ही था क्षतविक्षत शव
विज्ञापन
रुड़की। मोलना गांव में मिले युवती के क्षतविक्षत शव की डीएनए रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिस युवती पर शक था, शव उसी का था। रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। करीब छह माह से पुलिस को युवती की डीएनए रिपोर्ट का इंतजार था। वहीं, युवती के परिजन भी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें भी संतुष्टि हो गई है कि शव उनकी ही बेटी का था।
झबरेड़ा क्षेत्र के गांव मोलना गांव के पास एक गन्ने के खेत में फरवरी में गांव की एक शादीशुदा युवती और गांव के ही एक युवक का क्षतविक्षत शव मिला था। मामला अलग-अलग समुदाय का होने पर पुलिस ने गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू की थी। इस बीच युवक के परिजनों ने उसकी पहचान कर ली थी, जबकि युवती के कपड़ों से ही परिजनों ने पहचान की थी। ऐसे में युवती का शव होने पर कई सवाल खड़े हो रहे थे। पुलिस ने युवती के कंकाल और उसके मां-बाप का डीएनए टेस्ट कराकर जांच को भेजा था। इस बीच पुलिस की जांच में सामने आया था कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी होने पर युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने युवती के व्हाट्सएप पर कई मैसेज भी भेजे थे। इसमें लिखा था कि वह उससे बहुत प्यार करता है और एक गोली खुद को और दो गोली तुझे मारूंगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ था कि युवती के सिर में दो गोली मारी गई थीं, जबकि युवक के सिर में एक गोली लगी थी। बावजूद इसके
युवती की पहचान पर पुलिस, परिजनों और ग्रामीणों में संशय बना हुआ था। पुलिस और परिजन पिछले छह माह से डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। अब पुलिस को डीएनए रिपोर्ट मिली तो पुष्टि हो चुकी है कि शव युवती का ही था।
विज्ञापन
----------------
युवती के कंकाल की डीएनए रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। इसमें पुष्टि हो चुकी है कि शव युवती का ही था। पुलिस पहले से ही आशंका जता रही थी कि कंकाल युवती का ही है, लेकिन परिजनों की संतुष्टि जरूरी थी, इसलिए कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया था। -प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात