फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Resolve to follow the path laid down by the Constitution

सविधान के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 26 Nov 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the path laid down by the Constitution
रुड़की स्थित एसडी डिग्री कालेज में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती शिक्षिकाएं व क? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यापकों ने संविधान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने संविधान के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि भारतीय नागरिक होने के नाते हर आदमी को संविधान को अंगीकृत करते हुए उसका अनुपालन करना चाहिए। इस अवसर पर विस्तार प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं के लिए वर्तमान परिपेक्ष्य में भारतीय संविधान की उपादेयता शीर्षक पर लघु लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने विचार कागजों पर उकेरे। अतिथियों ने छात्राओं के लेखन की सराहना की। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार और विधि प्रकोष्ठ हरिद्वार की ओर से संविधान दिवस पर तहसील परिसर में एक विधि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि दुनिया में भारत का संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके प्रति भारत का हर नागरिक निष्ठा रखता है। श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि आज भी मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के मामले संविधान की मूल भावना को प्रभावित करते हैं। गोष्ठी में ताराचंद सैनी, किशोर कुमार, मोहम्मद शमी, अनिल पुंडीर, सरिता सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह सैनी, नवनीत शर्मा, विपुल वालिया और संदीप यादव आदि मौजूद रहे। उधर, संविधान दिवस पर शहर और देहात में पुलिस ने संविधान का पालन करने की शपथ ली। इस बीच पुलिस कर्मियों को संविधान के बारे में जानकारी दी गई। शुक्रवार को यातायात पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को संविधान का पालन करने की बात कही गई। बुग्गावाला थाने में भी संविधान का पालन करने की शपथ ली गई। इस दौरान एसओ प्रशांत बहुगुणा आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली परिसर में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान एसएसआई मनोज रमोला ने कहा कि हम सबको संविधान का पालन करना चाहिए। आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फर्ज है। संवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार:
संविधान के प्रति छात्रों को किया जागरूक
पिरान कलियर। आईपीएस लॉ कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विधि सहायता केंद्र और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
पिरान कलियर सोहलपुर मार्ग स्थित आईपीएस लॉ कोलेज में संविधान दिवस के अवसर पर मेट्रो हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व मां गंगे संस्था की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। साथ ही कॉलेज की ओर से विधि सहायता केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता व कॉलेज स्टाफ ने इस विशेष दिवस पर रक्तदान कर निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। साथ ही छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा, एसोसिएट डायरेक्टर अंकुर शर्मा, रजिस्ट्रार अनुपम सिरस्वाल, प्रो. मोहम्मद वकार इकबाल, शिवानी लोहान और अमित राधे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार:
संविधान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
खानपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम से पहले छात्र-छात्राओं ने कस्बे में जन जागरूकता रैली भी निकाली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा छात्र-छात्राएं देश के महापुरुषों के पदचिह्न पर चलकर अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। उन्होंने संविधान के नियमों का पालन करने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार, नेहा, अंजलि, प्रीति, शिवानी, तनु, राधिका, मनप्रीत कौर, रुबी, काजल, अतुल, सोएब, आकिब, नितिन, अक्षय, अजय, आकाश, विशाल, मनीष और अवनीश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed