फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Remembering the contribution of Indira and Sardar Patel

कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा गांधी शहादत दिवस

Sun, 31 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Remembering the contribution of Indira and Sardar Patel
खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कालेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : ROORKEE
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। साथ ही पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान को याद किया।
विज्ञापन

आदर्श नगर स्थित श्री गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के त्याग, बलिदान एवं साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने वर्ष 1971 की जंग में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। दुश्मन देश की करीब एक लाख की फौज ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जो एक ऐतिहासिक घटना है। उनको पूरा देश आयरन लेडी के रूप में याद करता है। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश के लिए बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम में प्रो. स्वर्णलता मिश्रा, डॉ. रचना शर्मा, पार्वती पांडे, मान्या अरोड़ा, सिमरन, सुशीला गौड़, बीना आनंद, मीरा धीमान, माया देवी, पूर्व सैनिक कर्नल एमपी शर्मा, ललित मोहन पांडे, प्रभाकर पंत, सतनाम सिंह, राहुल अरोड़ा, गौरव आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रकम सिंह, सचिन गुप्ता, बेबी खन्ना, कुलदीप सूर्यवंशी, मीरा रावत, उम्मेद गाजी, सुशील यादव, राजवीर सिंह, रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, तहसील परिसर में मानवाधिकार संगठन ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट के कैंप कार्यालय में पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जेपी शर्मा और सुबोध कुमार शर्मा, कृष्णदत्त धीमान, प्रदेश अल्पसंख्यक भाजपा सदस्य नरेंद्र जैन, अनिल वर्मा, सुधीर चौधरी, नरेश शर्मा, राजेश वर्मा, सुनील गोयल आस मोहम्मद और नरेश कुमार मौजूद रहे। बीएसएम इंटर कॉलेज में पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी विशेष कुमार, कैप्टन अजय कौशिक, डॉ. अभय ढौंडियाल, जितेश कुमार, अमित कपिल, संगीता गौड़, मेनपाल, अखिलेश मोहन, प्रमोद शर्मा, डीएन पांडेय, कमल मिश्रा, विशाल कुमार, विनय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौह पुरुष ने देश को एकता का संदेश दिया : ममता राकेश
झबरेड़ा। बिंडुखड़क गांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल विचार मंच के तत्वावधान में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे देश में सभी रियासतों का विलय कराकर देश को एकता के सूत्र में बांधा था। देश की भलाई के लिए उन्होंने कई कठोर निर्णय लेकर लोगों को देशप्रेम का पाठ पढ़ाया। उन्हें देश के लोग लौह पुरुष के रूप में याद करते हैं। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम संयोजक सेठपाल परमार ने पटेल के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक वह जिंदा रहेंगे तब तक इसी प्रकार पटेल की जयंती हर वर्ष धूमधाम से मनाते रहेंगे। सरदार पटेल जैसे साहसी और देश से प्रेम करने वाले व्यक्तित्व का सभी को अनुसरण करना होगा, तभी भारत विश्व गुरु बन सकता है। इस दौरान 500 जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी रामसिंह सैनी, प्रधानाचार्य वीके सिंह, जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, सुशील, मगन सिंह, राव आफाक, मुनीर आलम, वीरेंद्र ठाकुर, श्री गोपाल नारसन व राजपाल सिंह मौजूद रहे। संवाद

राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
खानपुर। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेश चंद कवटियाल ने बताया कि सरदार पटेल को भारत की 565 रियासतों का विलय करके अखंड भारत के निर्माण के लिए याद किया जाता है। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में मीनाक्षी, वंशिका जूली, पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कशिश, वंदना, राधिका और सीनियर वर्ग में सोनम, रितिका, नेहा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सानिया, पलक, रिमझिम, प्राची, छवि, वैशाली, सलोनी, निशा, मोहित, अभिषेक, स्वाति, साक्षी, पायल, काजल, छोटन, वंशिका, आकांक्षा ने भाग लिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुलता देवी, बलराम गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, मीनू यादव, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, मिनाक्षी, पारस कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed