फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Relief from heat due to drizzle, farmers are also happy

बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, किसान भी खुश

Wed, 29 Jun 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to drizzle, farmers are also happy
रुड़की में सुबह के समय हुई हल्की बारिश के बीच गुजरते लोग। - फोटो : ROORKEE
भीषण गर्मी और उमस के बाद सुबह करीब एक घंटे हुई बूंदाबांदी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। दोपहर से शाम तक बादलों के छाए रहने से भी तापमान में गिरावट आई है। वहीं इस समय धान रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

कई दिन से तापमान लगातार 38 डिग्री सेल्सियस पार चल रहा था। मौसम विभाग भी लगातार बारिश की संभावना जता रहा था लेकिन बादल कुछ देर के लिए छाते और गायब हो जाते। बुधवार को सुबह करीब सात बजे आसमान में बादल छा गए। बादलों को देखकर लोगों में बारिश होने की उम्मीद जगी। करीब दो घंटे बाद नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ समय के लिए तेज बारिश भी हुई।
विज्ञापन

हालांकि ये स्थिति कुछ ही जगह थी। कुछ क्षेत्र ऐसे भी थे जहां बूंदाबांदी चंद मिनट बाद ही बंद हो गई। बहरहाल इस बारिश के बाद लोगों ने भीषण गर्मी से कुछ देर ही सही राहत जरूर महसूस की। इसके बाद शाम तक आसमान में बादल छाए रहने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। उधर, इस बारिश से देहात क्षेत्र में किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। वहीं गन्ने की फसल के लिए भी ये बारिश खाद का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिले
सुबह हुई बारिश से देहात क्षेत्र में किसानों ने बड़ी राहत महसूस की है। इस बारिश से धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। हालांकि बुधवार को इतनी बारिश नहीं थी कि खेतों में पानी एकत्र हो सके लेकिन इस बारिश से सूखे पड़े खेतों की कुछ हद तक प्यास बुझ गई है। किसान रामकिशन कुमार, संजय सैनी, सुखपाल सिंह आदि का कहना है कि इस बार की बारिश से अब आगे भी बारिश होने की संभावना बन गई है। ऐसे में वे अब धान रोपाई के काम में जुट गए हैं। वहीं अब गन्ने की फसल में भी कुछ समय के लिए सिंचाई करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed