{"_id":"58137c974f1c1b980dbc18a1","slug":"rain-money-on-automobile-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटोमोबाइल कंपनियों पर धन वर्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटोमोबाइल कंपनियों पर धन वर्षा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Fri, 28 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनतेरस पर आटोमोबाइल कंपनियों पर जमकर धन बरसा। लोगों ने दिल खोलकर वाहन खरीदे। मारुति शोरूम में एक दिन में 550 कारों की बिक्री रिकार्ड की गई। इसके अलावा एक हजार के करीब दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई है।
मारुति शोरूम के सेल्स प्रबंधक संजीव सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को शोरूम से 550 कारों की बिक्री हुई है। यह पिछले वर्ष से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा का कारोबार है। इसके अलावा टाटा शोरूम से 20 गाड़ियों की बिक्री हुई है। इसके अलावा दुपहिया वाहनों के शोरूम में भी लोगों की भीड़ जुटी। हीरो कंपनी के एलएस बेदी ने बताया कि धनतेरस पर उनकी 500 बाइक बिकी है। जबकि 100 बाइकों की बुकिंग चल रही है। होंडा शोरूम में एक दिन में 250 एक्टिवा बिके। जबकि पिछले चार-पांच दिनों में 100 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई है।
दुपहिया वाहनों के सभी शोरूमों को मिलाकर धनतेरस के दिन करीब एक हजार वाहनों की बिक्री हुई है। मोबाइल की भी रिकार्ड बिक्री हुई है। माना जा रहा है कि एक दिन में पांच हजार से अधिक मोबाइलों की बिक्री हुई है। सतगुरु टेलीकॉम पर धनतेरस के दिन 300 मोबाइलों की बिक्री की गई।