फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rail derailed, big accident avoided

रेल पटरी चटकी, बड़ा हादसा होने से बचा

Wed, 08 Jan 2020 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rail derailed, big accident avoided
रुड़की में चटकी रेलवे लाइन। - फोटो : ROORKEE
सर्दी के चलते एक बार फिर रुड़की के पास रेल पटरी चटक गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस बीच रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। करीब एक घंटे तक ट्रेन लाइन पर ही खड़ी रही। इस दौरान तीन ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक से आधा घंटा देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

सर्दी में रेल पटरी चटकने की घटना में बढ़ोत्तरी होने के बाद रेलवे प्रशासन ने भी रात में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। रेलवे प्रशासन की ओर से पेट्रोलिंग मैनों को गहनत से पटरी चेक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोताही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। रेलवे पटरी चटकने की घटना को लेकर अधिकारी भी गंभीर हैं। एक बार फिर सोमवार की शाम करीब सात बजे रुड़की रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी चटक गई। रेल पटरी की पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोलिंग मैन ने इसकी जानकारी मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से सूचना रुड़की रेलवे स्टेशन पर दी। इस बीच पटरी से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेल पथ निरीक्षक पंकज कुमार टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और पटरी मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। बारिश के बीच काम करने में कर्मचारियों को भी कड़ी मशक्कत करने का सामना करना पड़ा। इस बीच रेल पटरी की मरम्मत करने में करीब आधा घंटे से भी अधिक समय लगा। पटरी मरम्मत होने के बाद यातायात सुचारु किया गया। वहीं, रेल पटरी चटकने से नंदा देवी एक्सप्रेस को 65 मिनट, लखनऊ इंटरसिटी और फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस भी 20 से 30 मिनट तक रुकी रहीं। रेल पथ निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि रुड़की के पास रेल पटरी चटक गई थी। पटरी मरम्मत करने के बाद यातायात शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed