फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Raid on guest house, eight arrested, three girls freed

Roorkee: गेस्ट हाउस में छापा, पांच महिला समेत नौ लोग पकड़े, देह व्यापार के लिए लाई गई तीन किशोरियां मुक्त कराई

Tue, 04 Mar 2025 11:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 11:36 AM IST
सार

देह व्यापार के लिए लाई गई तीन किशोरियों को बंधन मुक्त कराया गया। देह व्यापार में शामिल महिलाएं बिजनौर, सहारनपुर और दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा लंबे समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था।

विज्ञापन
Raid on guest house, eight arrested, three girls freed
police - फोटो : istock

विस्तार

गेस्ट हाउस में मानव तस्कर विरोधी सेल और पुलिस ने छापा मारा। टीम ने आपत्तिजनक सामग्री के साथ पांच महिला समेत नौ लोगों को मौके से पकड़ लिया। वहीं देह व्यापार के लिए लाई गई तीन किशोरियों को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस और मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि सोहलपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने गेस्ट हाउस में छापा मारा। गेस्ट हाउस संचालक और मैनेजर मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस से पांच महिला और चार पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही देह व्यापार के लिए लाई गई तीन किशोरियों को बंधन मुक्त कराया गया। देह व्यापार में शामिल महिलाएं बिजनौर, सहारनपुर और दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा लंबे समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था। गेस्ट हाउस पर बाहर से गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर ग्राहकों का इंतजाम कर देह व्यापार करवाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देह व्यापार के कई मुकदमे दर्ज
गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा के खिलाफ पहले भी देह व्यापार के कई मुकदमे दर्ज हैं। कुछ महीने पहले ही मुस्तफा जेल से छूटकर जमानत पर आया था। पुलिस ने मुस्तफा निवासी महमूदपुर कलियर, मैनेजर आदिल निवासी पहाड़गंज दिल्ली, अजय निवासी पूर्वीनाथ नगर मद्रासी मोहल्ला ज्वालापुर, सागर निवासी बागराणा थाना लोनी गाजियाबाद के खिलाफ देह व्यापार और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: देश में पहली बार नदी में डॉल्फिन की संख्या 6327 होने का अनुमान, WII देहरादून ने किया आकलन

इनके अलावा रवि कुमार और फरमान निवासी तेलपुरा थाना बुग्गावाला पर देह व्यापार में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा और मैनेजर आदिल की तलाश की जा रही है। गेस्ट हाउस के रजिस्टर को कब्जे में लेकर गेस्ट हाउस को सील करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed