फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   protested by tying a black band

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 12 Oct 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
protested by tying a black band
रुड़की सिविल अस्प्ताल के ब्लड बैंक में काली पट्टी बांधकर काम करते लेब टैक्नीशियन। - फोटो : ROORKEE
रुड़की/कलियर। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के आह्वान पर लैब टेक्नीशियनों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। हालांकि इस दौरान कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। वहीं एसोसिएशन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को उग्र बनाए जाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। एसोसिएशन के जिला संरक्षक संजय चंदोसिया ने बताया कि लैब टेक्नीशियन संवर्ग चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है। लैब टेक्नीशियन पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, वीआईपी ड्यूटी, राष्ट्रीय कार्यक्रम आदि में हमेशा तत्पर रहते हैं। कोरोना मरीजों के सैंपल लेने में भी लैब टेक्नीशियन पीछे नहीं हटे। इसके बावजूद सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। अपनी मांगों को लेकर एसोसिएशन ने शासन को 19 सितंबर को पत्र दिया था, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में आज से लैब टेक्नीशियन 15 अक्तूबर तक काला फीता बांधकर काम करेंगे। इसके बाद 16 अक्तूबर को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बावजूद यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो 23 अक्तूबर को लैब टेक्नीशियन एक दिवसीय अवकाश लेकर महानिदेशालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध जताने वालों में पवन कश्यप, महावीर चौहान, नितिन शर्मा, उपेंद्र सिंह पंवार, प्रदीप मौर्य, प्रकाश रावत, जितेंद्र, उमेश चंद सैनी, आशा शर्मा, कुंती, सारिका और अन्नु पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed