फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   pregnant woman murder on eid

ईद के दिन कर दी गर्भवती विवाहिता की हत्या

Thu, 07 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 07 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman murder on eid
पुलिस हत्याकांड की जांच करते हुए - फोटो : amarujala

दहेज के लिए एक गर्भवती विवाहिता को मार डाला। विवाहिता की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। विवाहिता के पिता मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज मुकदमें में पति सहित पांच को नामजद किया गया है। 

विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव निवासी मोहम्मद अनीस ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बेटी शाबिया की शादी चार वर्ष पहले कालेवाला गांव निवासी तैय्यब के साथ की थी। शादी में उसने अपनी क्षमता के मुताबिक दानदहेज दिया था। लेकिन उसके ससुराल के लोग उस दानदहेज से खुश नहीं थी।
विज्ञापन


अक्सर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। इन चार सालों में उसकी बेटी के दो बच्चे हुए। वर्तमान में भी वह गर्भवती थी। इस सबके बाद भी उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसके पति ने पहली पत्नी होने के बाद भी एक युवती को भगा लाया और उसे अपनी पत्नी बनाकर रख रहा है। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे उन्हें सूचना मिली कि वह उसकी बेटी शाबिया की मौत हो गई। इस पर वह तुरंत ही बेटी की सुसराल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद अनीस ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। हत्या करने में उसकी बेटी का पति तैय्यब, उसकी दूसरी पत्नी सलमा, देवर शाहनवाज, ससुर तकी एवं सास शाहजहां में शामिल रहे हैं। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पतला की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलियस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed