फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Postmaster arrested for grabbing lakhs of rupees from villagers

ग्रामीणों से लाखों रुपये हड़पने के आरोपी पोस्टमास्टर को किया गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Postmaster arrested for grabbing lakhs of rupees from villagers
सैकड़ों ग्रामीणों के लाखों रुपये हड़पने के आरोपी पोस्टमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ग्रामीणों की ओर से पोस्टमास्टर के खिलाफ अगस्त 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पोस्टमास्टर ने पूछताछ में बताया कि उसने डाकघर के उपभोक्ताओं से रकम लेकर जमा नहीं कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढंडेरा मिलापनगर निवासी फिरोज ने तहरीर देकर बताया था कि करीब 500 ग्रामीणों का डाकघर बचत बैंक में खाता है। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि संजय गांधी कालोनी रुड़की निवासी पोस्टमास्टर राकेश शर्मा ने सैकड़ों ग्रामीणों से पैसे लेकर खातों में जमा नहीं किए और लाखोें की धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली है। ग्रामीणों ने पोस्टमास्टर के पुत्र अनुराग शर्मा पर भी रकम हड़पने में शामिल होने का आरोप लगाया था। मामले में ग्रामीणों ने डाकघर पर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने 25 अगस्त 2021 को मुकदमा दर्ज किया था। जांच अधिकारी रणजीत खनेड़ा ने शुक्रवार को बस स्टैंड के पास से आरोपी पोस्टमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पोस्टमास्टर ने बताया कि वह 1997 में नौकरी पर लगा था। डाकघर बचत बैंक मिलाप नगर की शाखा में लोगों के खाते थे। डाकघर के उपभोक्ताओं से रकम लेकर जमा नहीं कराई गई और अब तक करीब 83 लाख रुपये गबन किए। मामला सामने आने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमास्टर राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा और गुलशन नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed