फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Political parties keep tricking farmers for their benefit: champions

राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए किसानों को बरगला रहे: चैंपियन

Fri, 25 Dec 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Political parties keep tricking farmers for their benefit: champions
खानपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में विचार रखते विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन। - फोटो : ROORKEE
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सैकड़ों किसानों के साथ ब्लॉक मुख्यालय सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों के साथ बातचीत लाइव देखी। इस दौरान विधायक ने कहा कि देश पर 70 साल राज करने वाली सरकारों ने किसानों के गले में फंदा डालकर जकड़ रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में देश को किसान पुत्र मिला है।
विज्ञापन

चैंपियन ने कहा कि पहले किसान अपनी फसलों को दूसरे राज्य में नहीं बेच सकता था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तीन ऐसे कृषि कानून लाई है, जिससे अन्नदाता अपनी कृषि उपज देश के किसी भी हिस्से में ले जाकर बेच सकते हैं। पर कुछ राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए किसानों को बरगलाना चाहते हैं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि अनुबंध जमीन का नहीं फसलों का होगा और किसी भी मामले में यदि किसान को शिकायत है तो वह एक शपथपत्र पर एसडीएम से शिकायत कर सकते हैं। इस अवसर पर लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा, डॉ. सुखपाल चौधरी, मदन सिंह अवाना, बुध सिंह, ईश्वर पाल, नितिन चौधरी, ब्लॉक कृषि अधिकारी हर्षवर्धन, शरद चौहान, अर्जुन चौधरी, सुंदर, सचिन चौधरी, भीम सिंह, नवनीत शर्मा, मुकेश कुमार, मदन शास्त्री, सुदेश कुमार, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed