{"_id":"5818d24b4f1c1b0e574360d4","slug":"political-enemity-was-the-main-cause-of-group-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी रंजिश बनी खूनी खेल की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी रंजिश बनी खूनी खेल की वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के घरों की तलाशी लेती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी संघीपुर में मुस्तकीम और मुर्तजा के बच्चों के बीच का विवाद भले ही तात्कालिक कारण हो, लेकिन खूनी संघर्ष की असली वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव के दोनों पूर्व प्रधानों के समर्थकों के बीच पहले से ही अदावत चल रही है जो मंगलवार की सुबह गोलीबारी और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में एक पूर्व प्रधान और एक अन्य पूर्व प्रधान के बेटे को हिरासत में लिया है।
लक्सर क्षेत्र के गढ़ी संघीपुर में पूर्व प्रधान फैय्याज अहमद और मोहम्मद फैय्याज के बीच 15 साल से अधिक समय से अदावत चली आ रही है। दोनों ही पूर्व प्रधान रहे हैं, लेकिन इस बार मोहम्मद फैय्याज की पुत्रवधू ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई है, जबकि फैय्याज अहमद को प्रधानी के चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा । पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। पिछले साल भी दोनों के बीच गोलीबारी हुई थी। ऐसे में सोमवार की शाम जब मोहम्मद फैय्याज पक्ष के मुर्तजा और फैय्याज अहमद पक्ष के मुस्तकीम के बच्चों में खेल-खेल में विवाद हुआ तो अन्य लोगों के हस्तक्षेप पर मामला सुलझा लिया गया, लेकिन जब दोनों फैय्याज के पास मामला पहुंचा तो एकबार फिर बंदूक और राइफलें निकल आईं। वर्तमान प्रधान पक्ष के मुर्तजा ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया, जिसके बाद दूसरे पक्ष से भी गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। खूनी संघर्ष के दौरान लगभग एक घंटे तक फायरिंग होती रही, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से सुध नहीं ली गई। इस दौरान एक युवक की जान भी चली गई। एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा भी दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
दूध लेने जा रहा था, गोलीबारी में गई जान
प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच चली आ रही अदावत के कारण मंगलवार को गोलीबारी में एक निर्दोष की जान चली गई। दरअसल गढ़ी संघीपुर में जिस समय दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की जा रही थी, उसी समय गांव का युवक अखलाक-27 पुत्र रफाकत दूध लेने जा रहा था। फायरिंग के दौरान वह बीच में रुककर देखने लगा। इसी दौरान एक गोली उसके पेट में आकर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार अखलाक किसी पक्ष की ओर से नहीं था। हमेशा विवादों से अलग रहने वाले अखलाक की जान जाने से परिजन और ग्रामीण दुखी है।
विज्ञापन
गांव में पीएसी तैनात
गोलीबारी के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की ओर से भी मामले पर नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच एकबार फिर गोलीबारी हो सकती है।
लाइसेंस होंगे निरस्त
गढ़ी संघीपुर गांव में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव में करीब 31 लाइसेंसी असलहे हैं, जिनके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अवैध असलहों से भी फायरिंग की गई। जांच के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।