फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police would brought the accuses of bomb blast

धमाके के आरोपियों को रुड़की लाएगी एनआईए की टीम

Thu, 18 Feb 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Thu, 18 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
भुवनेश्वर ओड़िशा में गिरफ्तार हुए रुड़की बम धमाके के आरोपियों को एनआईए की टीम रुड़की लेकर आएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी से स्थानीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। आरोपियों के रुड़की पहुंचने से धमाके से जुड़े कई सच सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


छह दिसंबर 2014 को बाबरी विध्वंस की बरसी पर केएलडीएवी इंटर कॉलेज मैदान में विश्व हिंदू परिषद का शौर्य दिवस कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर के समय कार्यक्रम से कुछ दूरी पर हुए एक जोरदार बम धमाके से आस पास का पूरा इलाका गूंज उठा था। धमाके में स्कूल से लौट रहे एक सातवीं के छात्र तुषार धीमान की मौत हो गई थी। घटना को शुरूआत से आतंकी संगठन से जोड़कर देखा जाता रहा था। मगर पुलिस की पड़ताल में कोई खास सुराग हाथ न लगने पर इसकी जांच एनआईए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) को सौंपी गई। इसके बाद से एनआईए की टीम ने कई मर्तबा रुड़की पहुंचकर छानबीन की। कुछ लोगों से पूछताछ भी की। मगर धमाका अभी तक पहेली बना हुआ था। बुधवार को अचानक ओड़िशा के भुवनेश्वर में सिमी से जुड़े एजाजुद्दीन, अमजद खान, जाकिर हुसैन और महबूब गुड्डू समेत उनकी मां नजमा बी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


चारों युवकों ने बिजनौर और रुड़की में बम धमाके की घटना कुबूल की है। लिहाजा एनआईए के टीम अब इन चारों आरोपियों को मौका ए वारदात की तस्दीक के लिए रुड़की ला सकती है। हालांकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा एजेेंसी से जुड़ा होने के कारण स्थानीय पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। वहीं एनआईए या ओड़िशा पुलिस ने भी अभी तक स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं साधा है। इसके बावजूद खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों में आरोपियों के रुड़की लाए जाने की हलचल शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed