फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police seized six tractor trolley involved in illicit mining

अवैध खनन में लगाई गईं छह ट्रैक्टर ट्रालियां सीज

Wed, 10 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Wed, 10 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से खनन का खेल चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ठंड में शाम के समय खनन माफिया गंगा में ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ उतर जाते हैं और पूरी रात खनन का खेल जारी रहता है। मंगलवार की रात पुलिस की ओर से की गई अचानक छापेमारी में बड़ी पैमाने पर अवैध खनन पाया गया। पुलिस ने छह ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात पुलिस को करीब बारह बजे रामपुर रायघटी के पास बड़ी गंगा में खनन होने की सूचना  मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह रौतेला और भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी दिलबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि रात में करीब एक दर्जन टैक्टर ट्रालियां खनन कार्य में लगाई गई थीं।
विज्ञापन


पुलिस टीम को आता देखकर कुछ खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर भागने में कामयाब हो गए। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर छह ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे मेें लेकर सीज कर दिया है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि अधिकारियों को  अवैघ खनन किए जाने की रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed