फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police recovered 650 kg of banned meat

पुलिस के छापे में 650 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

Wed, 08 Dec 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 650 kg of banned meat
कस्बा पुलिस ने क्षेत्र के एक आम के बाग में छापा मारकर एक आरोपी को छह कुंतल 50 किलो प्रतिबंधित मांस और मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपी भाग निकले। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम के एक अधिकारी को किसी ने सूचना दी थी कि भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकरोढा के पास एक आम के बाग में कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित पशु का कटान कर रहे हैं। इसके बाद उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वॉयड टीम के एसआई शरद सिंह भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के साथ पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने मौका लगाकर बाग में छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही प्रतिबंधित पशु कटान कर रहे आरोपी मौके पर मांस, उपकरण और दो बाइकों को छोड़कर खेतों के रास्ते से भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खुर्शीद उर्फ काला निवासी ग्राम सिकरोढा बताया। उसने बताया कि उसके साथ के पांच लोग फरार हो गए हैं। फरार हुए लोगों में अलीम, हसीन, सलमान, शाहरुख, कलीम निवासी ग्राम सिकरोढा शामिल थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मौके से दो बाइकें, 650 किलो प्रतिबंधित मांस, चार कुल्हाड़ी, छह छुरी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है। फरार हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पकड़े गए और फरार हुए सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed