फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police planted fir, full of fake case

पुलिस ने लगाई एफआर, कहा-मामला पूरा फर्जी

Sat, 29 Oct 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर Updated Sat, 29 Oct 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्सर कोतवाली पुलिस ने भुरना गांव में आठ वर्षीय मासूम की अंगुली काटने के मामले को तीन दिन बाद रफा-दफा कर दिया है। जांच अधिकारी ने मामले को फर्जी करार देते हुए मुकदमे में एफआर लगा दी है। जबकि पीड़ित पक्ष मामले को लेकर अफसरों के पास जाने का दावा कर रहा है।

लक्सर कोतवाली में तीन दिन पहले भुरना गांव से मासूम आठ वर्षीय आर्यन की अंगुली काटने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कब्जे में ले लिया था। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बाद जांच अधिकारी ने मामले को फर्जी करार देते हुए मुकदमे में एफआर लगा दी है। जांच अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर गांव में जांच पड़ताल की जा चुकी है। इसमें सामने आया है कि खेलते समय बच्चे की अंगुली घास काटने की मशीन में आ गई थी। जिसके कारण बच्चे की अंगुली कटकर अलग हो गई थी। मामला फर्जी होने के कारण मुकदमे को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


किसी निर्दोष को झूठे मामले में जेल नहीं भेजा जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुअज्ज्जि व्यक्तियों की सुपुर्दगी में दे दिया था। आर्यन के पिता रोहताश सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस खुलकर आरोपियों का साथ दे रही है। लेकिन वह अपने बच्चे को इंसाफ दिलाने के लिए अफसरों का दरवाजा खट खटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed