{"_id":"61796adaf34a0b46545267e6","slug":"police-officer-accused-of-plotting-to-murder-roorkee-news-drn3945893149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारी पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारी पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़तिया व्यापार संघ के अध्यक्ष ने अपने और परिवार के चार लोगों पर दर्ज मुकदमे का पूरी तरह फर्जी करार दिया है। यही नहीं, मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेजे गए शिकायती पत्र में उन्होंने एक पुलिस अधिकारी पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस अधिकारी ने मुकदमे की जानकारी होने से इनकार किया है।
लक्सर आढ़तिया व्यापार संघ के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री, गृह सचिव, डीजीपी और मानवाधिकार आयोग को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि एक पुलिस अधिकारी से उनका पुराना विवाद जिला न्यायालय में चल रहा है। दाबकी गांव के रकबे में उन्होंने वर्ष 2013 में जमीन खरीदी थी। इस पर उन्होंने हाल ही में मकान बनाया है। मोदीनगर के कुछ लोग उस जमीन पर अपना फर्जी दावा कर रहे हैं। लक्सर सिविल कोर्ट ने इस पर उनके पक्ष में स्थगन आदेश कर रखा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग पुलिस अधिकारी की शह पर मेरठ के बदमाशों के साथ सोमवार शाम को उनकी हत्या करने आए थे। स्थानीय लोगों ने उनमें से चार-पांच लोगों को पकड़ लिया था जबकि अन्य फरार हो गए थे। पकड़े गए लोगों को पुलिस बुलवाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया था। आरोप है कि उक्त पुलिस अधिकारी से सांठगांठ होने के कारण पुलिस ने सभी लोगों को छोड़ दिया। साथ ही उलटा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उधर, संबंधित पुलिस अधिकारी का कहना है कि वे घटना के समय बालावाली में थे। मुकदमा दर्ज हुआ है तो पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेगी।