{"_id":"58b997a34f1c1bbd5683579c","slug":"police-identified-the-deceased-could-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की शिनाख्त तक नहीं करा पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक की शिनाख्त तक नहीं करा पाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
Updated Fri, 03 Mar 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट फैक्ट्री के पास हत्या कर फेंके गए युवक के शव के मामले में पुलिस ने जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ना तो दूर अभी तक मृतक की शिनाख्त भी नहीं करा पाई है।
लक्सर के समीप श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास झाड़ियों में 24 फरवरी को एक युवक का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला था। मृतक के पांव बंधे हुए थे। शरीर पर भी गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन इस मामले में जांच जस की तस है। हत्यारोपियों को पकड़ना तो दूर पुलिस मृतक की शिनाख्त भी नहीं करा पाई है।
गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । म़ृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
खेमपुर थिथौला स्थित एक गेहूं के खेत में दोपहर के समय एक ग्रामीण की नजर खेत में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। उसने गांव आकर अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद लंढौरा चौकी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के संबंध में पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।