फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police brought to sunil rathi and his companion to attend the court

पेशी पर पहुंचे राठी और उसके साथी

Wed, 18 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 18 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
police brought to sunil rathi and his companion to attend the court
सुनील राठी कोर्ट में पेशी के लिए जाते हुए - फोटो : amarujala
कुख्यात सुनील राठी और उसके साथी बुधवार को रुड़की कोर्ट में पेशी पर पहुंचे। राठी को तिहाड़ जेल से रुड़की लाया गया। जबकि उसके साथी उत्तराखंड की अलग अलग जेलों से पेशी पर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के बाद उन सभी को अलग अलग जेलों में रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


रुड़की गैंगवार के बाद से सुनील राठी को दिल्ली तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद से राठी को हरिद्वार और रुड़की में पेशी पर तिहाड़ जेल से ही लाया जाता है। बुधवार को राठी को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच रुड़की लेकर पहुंची। जबकि विश्वास उर्फ वीशू और अजीत को पौड़ी, सुनील तोमर व महकार को रोशनाबाद हरिद्वार जेल से रुड़की पेशी पर लाया गया। 
विज्ञापन


वहीं जमानत पर बाहर चल रहा सुनील राणा भी कोर्ट के सामने पेश हुआ। इस दौरान कोर्ट परिसर में कड़ा सुरक्षा रही। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि पेशी के दौरान सुनील राठी व अन्य लोगों को उनकी अलग अलग जेलों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चीनू की फरारी ने पेशी पर उड़ाए रखे होश
आकाश त्यागी की हत्या में कुख्यात चीनू पंडित की फरारी का असर बुधवार को राठी और उसके साथियों की पेशी के दौरान साफ नजर आया। दरअसल चीनू काफी समय से राठी के निशाने पर है। इसी डर और राठी से मिलीभगत के शक में उसने आकाश की हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए कहीं चीनू अब राठी या उसके साथियों पर हमला न कर दे, ऐसी आशंका पर पुलिस अलर्ट रही। यही वजह है कि इस बार पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई। एसओजी की टीम भी पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में चहल कदमी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed