फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police arrested one person in Ghosipura assault case

Roorkee News: घोसीपुरा मारपीट प्रकरण में पुलिस ने एक को दबोचा

Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police arrested one person in Ghosipura assault case
कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में बीते दिनों हुए हिंसक संघर्ष और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन




छह फरवरी को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी। घटना के संबंध में पीड़ित अमजद की तहरीर पर पुलिस ने मनव्वर समेत नौ लोगों को नामजद करते हुए 29 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन




घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। कोतवाल अमरजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके परिणामस्वरूप पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी नूरहसन निवासी घोसीपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी नूरहसन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed